ये तिजारत लोगों की अब हमें समझ नही आती चलाते है जुबान और कहते हैं हमे बोली नही आती आये कहाँ से ये मक्कार मेरे मुल्क मे सुनते सब कुछ हैं, पर कहते है हमें कानों मे आवाज नही जाती और नौजवानों का क्या कहना..जब आती है बारी कुछ करने की तो कहते हैं हमें सियासत समझ नही आती और करने लगो कहीं बात हिंदी मे,तो पूछेंगे तुम्हें अंग्रेजी नही आती? दोस्तों तुम हिंद के रहनुमा हो तुम्हें हिंदी नही आती तो शर्म तो आती होगी ये तिजारत है लोगों की जो अब हमें समझ नही आती...।।