अपनों से सुना है जुदा हूं मैं

थोड़ा बुरा थोड़ा ख़ुदा हूं मैं


तूने ही तो एक बस लुटा मुझे

तेरी ख़ता पे बा-ख़ुदा हूं मैं


ता उम्र के वादे करे थे जो

तेरी रजा में अब मुदा हूं मैं


दरिया में वो हमको डुबोते है

कोई बता दे ना-ख़ुदा हूं मैं


क़ाफ़िर पे नज़र डाल "पेशवा"

उसका ही मजाज़ी-ख़ुदा हूं मैं



"पेशवा"