दफ्तरों में कट रही है ज़िंदगी
रोज़ थोड़ी घट रही है ज़िंदगी
रात दिन न जाने कितने खानों में
अब तो यूं ही बट रही है ज़िंदगी
धीरे से फिसल ये आज हाथ से
मौत से लिपट रही है ज़िंदगी
नाचता हूं तेरे ही इशारों पे
तू क्यों फिर कपट रही है ज़िंदगी
राह में किधर है कौन ये बता
खुद ब खुद सिमट रही है ज़िंदगी
"पेशवा" है क्यों बने सनम–कदा
भीड़ में मसट रही है ज़िंदगी
"पेशवा"
