खुद को और मैं कितना ताम दूँ
दिल को मैं जरा सा अराम दूँ
फिर उठी लहर आज थाम लूँ
अश्क़ों से मैं भर अपना जाम दूँ
ना पी है तो भी मैं नशे में हूँ
किस नज़र से तूझे सलाम दूँ
खो मैं जाता हूं तेरे शहर में
हो पता तेरा तो पयाम दूँ
मैं कहानी को इख़्तिताम दूँ
अपने रिश्ते को अब क्या नाम दूँ
जो सवाल उठे पास आने पर
कैसे हाल को मैं लगाम दूँ
जिंदगी में तेरी हराम हूँ
दूर रह अता एहतिशाम दूँ
तूझे लिख बजा मैं मक़ाम दूँ
रोज़ खुद को अब ये ही काम दूँ
"पेशवा" हूँ ना कोई आम हूँ
कै
से इश्क़ को अब विराम दूँ
