कल बात थी जो कल तक ही रही
दिल की लगी थी दिल तक ही रही
तन्हा समां था आये वो नहीं
उसकी कमी महफ़िल तक ही रही
सागर के भी कुछ अरमान रहे
आह उसकी तो साहिल तक ही रही
कुछ ठहर गये कुछ चलते गये
नुज़हत तेरी मंज़िल तक ही रही
हमको जो मिले वो यूं ही कहीं
अपनी ये नज़र तिल तक ही रही
जिंदा रहे या उल्फत में मरे
उक़्दा ये तो क़ातिल तक ही रही
~पेशवा
