कुछ त्यागना तो जरूर पड़ेगा,
तभी तो सफलता का फल आपको,
सहजता से मिलेगा।
कुछ पाने की चाह है तो,
रास्ता बदलना तो पड़ेगा।
सीधी साधी जिंदगी को,
थोड़ा टेढ़ा करना तो पड़ेगा।
आसान राह पर चलोगे,
तो भीड़ का हिस्सा हो जाना है क्या?
जिंदगी में कुछ पाना है तो,
ऊंची छलांग लगाना मना है क्या!
दिल थाम कर बैठे हो,
आखिर कब तक सोचना है तुम्हें,
अब देर नही शुरुवात करो तुम,
कामयाबी के रास्ते पर चल पड़ो तुम।