कभी कभी शायरी में,

मै खुद के एहसास लिखती हूं..!

खुद पर बीते हुए कल की,

मै कहानी लिखती हूं..!

कभी किसी के दिल का,

मै दर्द लिखती हूं..!

कभी बहती हुई आंखो की,

मैं नमी लिखती हूं ..!

कुछ कहानी अपनी लिखती हूं,

कभी किसी और की लिखती हूं,

बस मै लिखती रहती हूं,

क्यू की,

आदत है मुझे लिखने की...!