हे राम लो फिर अवतार!

जब जब धरती पे अधर्म बढ़ा है,
तब तब राम को आना पड़ा है।
राम के नाम पे करके पाप हजार,
करें दूसरों पे अत्याचार,
कहते खुद को धर्म के ठेकेदार!

करो पापियों का संहार,
दुनिया में लाओ खुशियां अपार।
हे राम लो फिर अवतार!