वक्त मांगता है वक्त मेरा
हालतो के कांधे पे है,सर मेरा
मोतीयो सी बिखरी जवानी मेरी
दर्द की दहलीज मे है कहानी मेरी
कहा से गुजरू जहा राहत हासिल हो
मुमकिन हर चाहत हासिल हो
वक्त मांगता है वक्त मेरा
हालतो के कांधे पे है,सर मेरा
डर लगने लगा हर कतरो से
कदमो मे छाले पढ़े पत्थरो से
वक्त मांगता है वक्त मेरा
हालतो के कांधे पे है, सर मेरा
टूट जाऊ या समल जाऊ
मै किस हद से गुजर जाऊ
वक्त मांगता है वक्त मेरा
हालतो के कांधे पे है, सर मेरा
जिस राह खड़ी दहसत की परछाई
मुझको तो बस खुदा तेरी याद आई
वक्त मांगता है वक्त मेरा
हालतो के कांधे पे है, सर मेरा
मुझको मेरे सवालो का जवाब नही मिलता
गर तु है खुदा,मुझको तेरा पता नही मिलता
वक्त मांगता है वक्त मेरा
हालतो के कांधे पे है ,सर मेरा
किसी और से क्या पुछे
सुकून के खजाने कहा मिलते है
हमे बेचैन हुए दिल,धड़कते हुए मिलते है
वक्त मांगता है वक्त मेरा
हालतो के कांधे पे है, सर मेरा