कितना सरल होता है, अव्यक्त को अभिव्यक्त करना।
अपने सोच के विस्तार से , चंद रेशें चुनकर,
कागज़ पर कलाकारी कर ली।
इस क़दर,
जैसे कि उनका पूरा विवरण,
हमारी सोच तक ही सीमित हो।
जैसे कि उनके ख़ामोश लफ़्ज़,
हवाओं से नज़रे चुराकर,
सीधा हमारे कानों का आलिंगन करती हो।
पर्वत सा विराट व्यक्तित्व,
सागर सी शाश्वत गहराई,
सब जैसे हमने नाप रखी हो।
उनके आंखों के अंदर प्रवेश का मानो एकाधिकार हो।
मन का मर्म, सीने का स्पंदन,
सारी बारीकियों से वाक़िफ!
और फ़िर सारे श्रम और शोध को कलम में भरकर,
बैठ जाते हैं कागज़ के सिरहाने।
ये लिखने को,"सरल नहीं है,
अव्यक्त को अभिव्यक्त करना"।।
~ आशुतोष मिश्र

