सुबह से निकलते-निकलते शाम हो जाए,
रुकूं मैं जहाँ भी वहां नाम हो जाए।
वहां रुककर मैं तेरा यूं ही इंतजार करता रहूं,
क्या पता तुझको उस मुलाकात में मुझसे प्यार हो जाए।
जब से देखा तुझे मुझे नींद ना आए,
एक-एक दिन कैसे कट रहा ये मेरा दिल ही बतलाये।
मुझे तो इंतजार उस पल का जब तुम मेरी कहलाओगी,
मेरी ख्वाहिश है कि हमारे नाम अनेकों शाम हो जाए।
- आशुतोष वर्मा
छात्र, इलाहाबाद विश्वविद्यालय

