जीने का एहसास जगाती है मन में ।
ये पीड़ा इक़ आस जगाती है मन में ।।
हवा बवंडर बन जाए तो ख़ैर नहीं ।
और हवा ही श्वास जगाती है मन में ।।
साथ नहीं होती है तो मर जाता हूँ ।
वो लड़की विश्वास जगाती है मन में ।।
सो जाता हूँ उसको आँखों में भर के ।
फ़िर वो आकर पास जगाती है मन में ।।
उसी गावँ से आती है यह मस्त हवा ।
और उसका आभास जगाती है मन में ।।
- आशुतोष विद्यार्थी

