मेरी याद के दीये मे आंसुओं का तेल डालती होगी… वो रो देती होगी जब बीती यादों को खंगाती होगी… . घर के काम काज से थकने पर जब कोई हाल तक ना पुछता होगा… तब मेरे दुलार को याद कर बड़ी मुश्किल से खुद को संभालती होगी… . खुद बच्चों सी थी उन दिनो जब साथ थे हम… ना जाने पूरे परीवार को अकेले कैसे पालती होगी… . मेरे अल्फाज़ों की स्याही मिट गयी होगी कागज़ से… वो आंसुओं से भिगो देती होगी जब कभी मेरे खतों को निकालती होगी…. . तब तब उसे एक मासूम सा चेहरा याद आता होगा…. जो पागल था कभी उसकी मोहब्बत में वो पगला उसे फिर रुलाता होगा…. . उसके प्यार के उस जुनूनी ने उसके लिए क्या क्या ना खोया था …. अपने अरमानों के बगीचे में उसने अपने सपनों को मार कर उसके सपनों को बोया था….. . फिर उसे याद आयेगा कि वो भी तो उससे कितना प्यार करती थी… उससे दूर हो जाने के ख़्वाब से भी वो कितना डरती थी…. . उसने अपने वादों से कैसे उसकी वीरान ज़िन्दगी को सजा दिया था… हजारों झूठ बोल कर ऐसे.. एक हो जाने का सपना तक उसे दिखा दिया था…. . फिर उसे याद आएगा कि वो कैसे मां बाबा के आगे मजबूर हो गयी… वो पागल रोता रहा, तड़पता रहा और वो उससे फिर भी दूर हो गयी…. . फिर वो एक नाम याद करने पर जोर देगी जो नींद में भी वो गुनगुनाया करती थी… उसमे उसकी रूह बसती है, वो एक पल भी उसके बिना जी ना पाएगी, ऐसी कहानियां जिसे सुनाया करती थी…. . उससे कहना कि वो जहां भी रहे बस ख़ुश रहे आबाद रहे…. मैं रहूं या ना रहूं बस वक्त वक्त पर आती उसे मेरी याद रहे…. . वो क्या है कि महोब्बत में किसी को भूल जाने से महोब्बत का मोल घट जाता है… वो लड़का जो किसी से सच्चा प्यार करता हो, उससे बिछड़ जाए तो कोई बात नही, पर जब वो उसे याद नही करता, भूल जाता है तो वो जिंदा रहकर भी मर जाता है…..
आशुतोष मंगलम ❤️
