बहुत से लोगों को लगता है कि वह तो लफंगे होते हैं ब्रेकअप के बाद इधर उधर मुंह मारने लगते हैं या उनको तो कोई फर्क ही नहीं पड़ता 

नहीं ऐसा नहीं है जब एक लड़के का दिल टूटता है ना तो सिर्फ दिल नहीं पूरा जिस्म बिखर जाता है उसका जितनी यादें होती है हर वक्त एक नया दर्द देती है जितनी बातें होती है हर जख्म को और गहरा कर देती है .......

लड़के अक्सर अपने दिल की बातें किसी से कर नहीं पाते क्योंकि उनकी आदत है अपने दर्द को बयान ना करने कि उन्हें छुपाने की जो दोस्तों का सहारा ले लेते हैं तो ठीक है पर हर किसी के पास अच्छे दोस्त भी नहीं होते यह सब धीरे-धीरे उनके दिल को पत्थर बना देता है और ऐसा पत्थर जो कभी कोई दोबारा आके उनके दिल तक पहुंचने की कोशिश करें तो वह नाकामयाब ही होता है और एक बार किसी भी लड़के को इश्क में धोखा मिल जाए फिर उसका विश्वास ही उठ जाता है उस एक हार्टब्रेक का असर भी बहुत गहरा पड़ता है गलत आदतें पड़ जाना नसें करने लग ना किसी भी रिलेशनशिप को सीरियस ना लेने लगना फिर लड़की उसके लिए मजाक और मोहब्बत उसके लिए गाली हो जाती है और इस पत्थर की दीवार को टूटने में काफी वक्त लग जाता है लड़के की भी उम्मीदें होती है उनके भी सपने होते हैं आखिर कौन नहीं चाहता की उसे प्यार करने वाला शख्स मिले लेकिन जब प्यार में ना कामयाबी मिल जाए तो इंसान का विश्वास ही उठ जाता है उसका भरोसा ही खत्म हो जाता है उसको सब एक जैसे ही लगने हैं होते होंगे बहुत से लोग जिनकी नियत में खोट होता होगा लेकिन सब नहीं होते यार एक जैसे कुछ दिल से मोहब्बत करते हैं अपना सब कुछ एक लड़की के लिए दांव पर लगा देते हैं इन्हें भी प्यार करने की सजा मिलती है थोड़ी बहुत नहीं बहुत बेरहम सजा मिलती है और उस सजा को काटते काटते कई साल लग जाते हैं फिर भी वह सजा खत्म नहीं होती....

प्यार सब करते हैं दिल सबका टूटता है अगर है कोई लड़का तुम्हारी जिंदगी में जो तुमसे वो वाकई बहुत प्यार करता है तो उस को समझो उसे संभाल के रखो हो सकता है वह परफेक्ट ना हो करता हो गलतियां हजार लेकिन फिर भी वह तुमसे प्यार करता हो तुम्हें कभी खोना तक नहीं चाहता जिस इंसान मैं तुम्हारे जिंदगी में रहने की जिद होती है ना उसे खोना नहीं चाहिए