किसी सुहानी शाम में,
मैं अपने मोबाइल में,
तुम्हारी फोटो देखूंगा,
जिसमेें मुस्कराती हुई
तुम,
उड़ती हुई तुम्हारी जुल्फें,
खूबसूरत तुम्हारी आंखें,
ये सब तुम्हारी याद दिखाएगी,
मेरी आंखें भर जाएंगी,
फिर मुस्कराते हुए एक हाथ
से मैं पलकें पोचुंगा,
और मोबाइल को वापस जेब
में रख लूंगा।