तो ?
वो सितारा डूबते ही लौट के फिर आये तो?
फिर मेरा बचपन जवानी बाद फिर के आये तो?
क्या हो गर फिर राह चलते भूल से या जानकर
वो मेरा क़ातिल मेरी मैयत से फिर टकराये तो?
ज़िन्दगी सारी ही गुज़री जुस्तुजू - तलाश में
क्या हो गर सब कुछ ही देके ,फिर नसीब आज़माये तो?
_अशरफ फ़ानी
