मै यक्ष हू हो तुम यामिनी इस बिराह पर कोई मरहम रखे
कुछ तुम कहो कुछ मै कहू आओ प्यार का मेघदूतम लिखे
जाके पर्वतो पे नाम तेरा लिखा ये तूफान कुछ मिटा सकेगा नही
गम के बादल भेज दो मेरी तरफ , प्यार का कवल ऐसे खिलेगा नही
मिलने जब भी मुझसे आते हो तुम नजरो से नजरे मिलाया करो
तेरी बैचैनी लिपट जाती है यु दुपट्टा ना मुझपे उड़ाया करो
बात हो अगर मुश्किल बड़ी लबो को जरा सा दबाया करो
मै इशारा समझ जाऊगा मेरे कांधे को सहारा बनाया करो