सूखी क्यारी की फुलवारी अच्छी नहीं लगती बच्चो के कंधे जिम्मेवारी अच्छी नहीं लगती नन्हे तारो से सजीधजी है दुनिया हमारी फिर क्यू इनकी चित्रकारी अच्छी नहीं लगती कटोरा इन हाथो में सहम जाता है दुनिया में इतनी हिस्सेदारी अच्छी नहीं लगती न तख्ती बस्ता स्कूल की हालत खस्ता बस युही पढ़ाई सरकारी अच्छी नहीं लगती तितलिओं सा उड़ने दो खुली हवाओ में ये जबरदस्ती की साँचेदारी अच्छी नहीं लगती बच्चो को नादाँ रहने दो अच्छा है समज़दारी की दुनियादारी सच्ची नहीं लगती लड़का लड़की एक समान बराबर रहे विद्यादान यु कोख में मारामारी अच्छी नहीं लगती