खत उड़ने लगे ख्वाब उखड़ने लगे भूले बिसरे से तुम आये याद,हम जवानी फिर से उतरने लगे   किताबो में दबी थी जो पखुड़ि कली, फूल बन करके सब खिलने लगे तेरी खुशबू को लपेटे हुए, पन्ने पन्ने मुज़से से लिपटने लगे भूले बिसरे से तुम आये याद,हम जवानी फिर से उतरने लगे   याद आयी आज ढाई अक्षर की जो  muktk लिखी और तेरे मेहरबानिओ  पर   हमने जो पुस्तक  लिखी मरुथल में समंदर आ गया ,नैन  पलकों  से बात करने  लगे भूले बिसरे से तुम आये याद,हम जवानी फिर से उतरने लगे   आरज़ू का ताता आने लगा अरमान फिर से बसने लगे बाते रह गयी सब अधूरी ,  सैलाब से सब उमड़ने लगे भूले बिसरे से तुम आये याद,हम जवानी फिर से उतरने लगे   लफ्ज़ हो गए जिन्दा फिर से मेरी सांसो में उभरने लगे तेरी तस्वीर कहीं जो मिली मन ही मन हम तड़पने लगे भूले बिसरे से तुम आये याद,हम जवानी फिर से उतरने लगे खत उड़ने लगे ख्वाब उखड़ने लगे