अस्पताल के बाहर,
गर्मी के दिन में,
फटा कम्बल ओढ़े,
जो काँप रहा था,
वह रोगी नहीं था,
भिखारी था ।
और किसी को ठंढ नहीं लग रही थी,
सब चल रहे थे ।
रात को दस बजे,
माथे पर बिंदी लगाती,
छिपा रही थी,
जो काजल में नींद,
वह औरत नहीं थी,
वेश्या थी ।
सो नहीं पाई थी फुटपाथ पर दिन में,
सब चल रहे थे ।
