वक़्त या समय , नाम कोई भी ले लो मायने एक ही है। ये वक़्त सारी जिंदगी इसी पर आधारित है। कहते है ना ये वक़्त भी निकल जायेगा, तो बस आप वहीं रहो, वक़्त को बढ़ने दो।उस पल के बीत जाने की प्रतीक्षा करो।वक़्त को बदलने चलोगे तो गिर जाओगे।इस वक़्त के आगे कभी किसी की न चली। न कोई जीता न कोई हारा। वक़्त सिर्फ अपना कर्म करता है, हमें भी वक़्त से कुछ सीख कर आगे बढ़ना है। वक़्त हमे कर्म देता है , कर्म हमारा भाग्य बनाता है, तभी कहते है अपना भाग्य हमारे आने हाथो में है।। किसी भी परिस्थिति में विचलीत न होना। बहुत लोग आएंगे समझायेंगे, रोकेंगे, भटकाएँगे ,पर आप संयम रखना , मज़बूती से खड़े रहने।आपकी क्षमता से सामने वाले हिम्मत डगमगा जाती है इसीलिए आपको रोका टोका जाता है। अपने कर्म पर भरोसा रखते हुए बस बढ़ते चलो। जिस भी नाव में कदम रखो पार भी उसी से करो, चलती नदी में नाव बदलने की सोचोगे तो डूब जाओगे। खुद से खुद को आगे बढाओ, किसी से भी खुद की तुलना नही करनी क्योंकि आप अतुलनीय है । अपने वक़्त की कीमत पहचानो उसे व्यर्थ न गवाओ। बस इसी वक्त को थोड़ा वक्त दो ये भी निकल ही जायेगा। फिर कुछ नया लाएगा। अच्छा लाये या बुरा तनिक भी विचलित न होना।स्थिरता से स्वागत करना आने वाले वक्त का और स्थिरता से विदा लेना जाने वाले वक्त से।