------------

ईश्वर का हमें मिला आशीर्वाद हो तुम,


माता-पिता की आस हो तुम

 दुनिया उनकी तुमसे है पूरी

तुम्हारे बिना हर खुशी अधूरी ,

सुना है हमने भी कहीं पर,

जिन पर हाथ होता है बड़ो का,

जीवन मे उनके साथ खुशियों का। 

छोटा हो या हो बेटा बड़ा,

होती कभी न छोटी ज़िम्मेदारिया।

कभी किसी माँ के लिए बड़ा होता नहीं बेटा।

पर हो जाती है बड़ी उसकी जिम्मेदारिया।

ईश्वर भक्ति के रूप में निशानी है मिली,

जो माँ की सेवा निभाने को मिली।