बिन कोख से जन्मी बेटी,
मिली माँ को माँ सी बेटी
बिन गोदी में खेली बेटी,
मिली माँ को माँ सी बेटी
जब आया ध्यान मगन में
काश मेरी भी होती बेटी
बाबा से भी रहा ना गया
जो डाल दी झोली में बेटी
मन भर के जो देखा माँ को
आँखे छलकी हल्की-हल्की
मिली माँ को माँ सी बेटी
