कभी किसी की उम्र न पूछो

न नर से ना नारी से पूछो,

प्रश्न छोटा है असमंजस भरा

कभी किसी की उम्र न पूछो।


धरती पर जन्मे जिस दिन

नाम कमाया औलाद का

फ़र्ज़ निभाया बेटा बेटी का

कुछ कदम बढ़ाए ज़िन्दगी की तरफ

जिम्मेदारी को हाथ थमाया

कभी किसी की उम्र न पुछो।


ज़िन्दगी को जाना ही था

गठन कराया समाज ने

नर से बना पति

नारी को पत्नी बना दिया

कभी किसी की उम्र न पूछो।


कुछ कदम बढ़ाए साथ मे

सृष्टि सृजन हो गया

नर बना पति पिता हो गया

माँ हो गयी नारी

कभी किसी की उम्र न पूछो।


आज उस दिन का सामना हो ही गया

जब पूछ लिया किसी ने

ज़रा उम्र तो बताइए,

सोच सोच कर पल गुज़ारा

कभी किसी की उम्र न पुछो।


समझ न पाया उम्र किसकी बताऊं

बचपन की , जवानी की या बुढ़ापे की

उम्र तो बितायी मैंने

जीने का वक़्त तो निकल रहा है

फिसल रहा इन हाथो से

कभी किसी की उम्र न पूछो।


आज समझ लिया मैंने

उम्र शुरू होगी जीने से

जीना मैंने सीख लिया,

कह डाला माँ से अपनी

मेरा पैदा होना बाकी है

कभी किसी की उम्र न पूछो।


मेरी उम्र है मेरे जीने से

वो ज़िन्दगी क्या ज़िन्दगी है

जो काटे न कटे

मज़ा तो जीने में है

हर फ़र्ज़ में जीयो

हर मर्ज़ में जीयो

फिर पूछना उम्र मेरी

मैं क्या मेरा तो चेहरा ही बोलेगा

जीये जो पल खुशी से

वही उम्र है मेरी।