तीली का झाड़ू हँसता है चप्पल भी देख चिढ़ाती है पिटे कभी थे हमसे ही ये बात हमें बतलाती है छोटे थे मनमौजी थे बाई डिफ़ॉल्ट कुछ खोजी थे पड़ोसन का नुक्सान किया था उसने घर पे कोहराम किया था लाख बहाने काम ना आये पिटने लायक ही काम किया था जाने को स्कूल मजबूर से थे ना चाहकर भी मशहूर से थे टीचर की खूब शिकायत थी जो बन गयी एक रवायत थी मैं तो भई बेचारा था पर अम्मा को कहाँ गंवारा था बेफिक्री से सूते गए गुम डैडी के जूते गए छुटकू से गोलम गोल से थे पर अम्मा के लिए ढोल से थे जब complain के किस्से सजते थे रेगुलर बेसिस पर बजते थे अम्मा की भी मजबूरी थी ये खातिरदारी ज़रूरी थी हम भी तो खूब सताते थे तभी तो पीटे जाते थे रौद्र रूप जब अम्मा का छाता कोई भी कोना बचा ना पाता एक जगह जो टिकते हम कम शायद फिर पिटते हम अम्मा जो पीटे जाती थी खुद भी तो सुख ना पाती थी जिन हाथों से पीटा करती उनसे फिर भोग खिलाती थी पिटने में भले ना कमी सी रहती पर उन आँखों में नमी सी रहती वो पीटना भले ही past सा है पर यादों का डाटा vast सा है अब यादों की ट्रेन में बचपन की एक कन्फर्म सी सीट तो दो इतिहास तनिक दोहराने को ही थोड़ा सा अम्मा पीट तो दो... Watch Video: