वो चुप थी, खामोश थी, गुमसुम भी, सहमी भी शायद सब खुश थे की वो खुश है, कोई बात तो कहनी थी शायद बस नन्ही सी उम्र है उसकी, पर बचपन था ख़ौफ़ज़दा उस छोटी सी उम्र पे शायद अनकहा था एक बोझ लदा उसकी चीखो को सबने बस शैतानी कह के झुटलाया शैतान छुपा था घर में ही पर घरवाला कोई देख न पाया पापा से तो क्या ही कहती, मम्मी भी समझ न पायी कभी वो अंकल कभी छूकर निकले, और कुछ समझाए कभी कहानी नहीं एक घर की हर दूजे घर में है शैतान छिपा धर्म की धरती पे न जाने कब अधर्म ये आन छिपा अखबारों में पढ़ लो या देख लो अपनी आँखों से फटी टाट सी दिखती मानवता चीखती टूटती टांको से जब पढता हूँ चाचा मामा जैसे रिश्तो में खोट कहीं लगती है उसी वक़्त हृदय में खंजर की गहरी चोट कहीं क्या धर्म है जीवित उस पिता में जो पुत्री का ही भक्षक है घिनौने समाज का सच कहूं या मानू ये कलयुगी तक्षक है ये धर्म नहीं है कही कभी भी, ये सिर्फ अधर्म कहलायेगा बचपन गर नहीं सुरक्षित, तो क्या समाज बन पायेगा हैं चुप हम अब भी अगर तो उसे और पीड़ा सहनी थी शायद अब खुश न रहो की वो खुश है, की कोई बात तो कहनी थी शायद.... आशीष प्रकाश