दुनिया जिसको भूल के बैठी, उस साहित्य की कहानी हूँ
हिन्दी मे हि सार है सारा, पर विस्थापित सी रानी हूँ
मैने जाई अवधि उर्दु, है मुझ्मे हि प्रेम व ओज बसा
हो गया तुल्सीदास वही जो सच मे मुझको खोज सका
मेरे अवतरित हो काव्य बने तो मैं 'मधुशाला' कहलायी
जब जब रस मे घोला मुझे तो प्रेम मे बाला मुसकायी
साहियत्यो कि रचना मे भी खूब मै हि उद्घाटित हूँ
पर अब मै उस् राह् खडी हूँ कि स्वयं कि राह मे बाधित हूँ
मेरे ही सम्राज्य मे मैं तो आज पडी हूँ धूमिल सी
अर्थि मेरी ढोति जाये समय कि सुइया बोझिल सी
जाने क्यू मुझ्से दूर खडे है सभी व्यवसाय के अव्सर अब्
मुझ्से अपमानित हो जाते क्यू बडे बडे ये अफसर अब
विकास कि दौड मे पिछ्डी सी अब भाषा एक बेमानी हूँ
हिन्दी मे हि सार है सारा, पर विस्थापित सी रानी हूँ
अशीश प्रकाश