कुछ अच्छा कहता हूँ तो कुछ खराब कहता हूँ
शायरी के ज़रिये, दिल का हाल बेहिसाब कहता हूँ
मेरे शेरो मे तुमको जो एहतराम नज़र नहीं आते
फर्क बस ये है कि तुम इश्क़-ए-जाम कहते हो, मैं बस शराब कहता हूँ
जो देख के हस्ते हो पेबन्द लिबास पे
इनको मैं अपनी गरीबी कि रौनके आब कहता हूँ
पागल समझ के मारते हो पत्थर से क्यू मुझे
मैं बस आपकी सियासतो का सच जनाब कहता हूँ
कहता हूँ दरिया को दरिया, और सहरा को सहरा
पर ताजो कि नवाज़िशो मे न कभी सब्ज़ बाग कहता हूँ
घर को जला के मेरे क्यू खुश हो रहे थे तुम
मैं तो आज भी उस मन्ज़र को बस आफताब कहता हूँ
नासमझी मे कर बैठा हूँ गालिब भूल मैं इतनी
कि तुम दरिया आग का कहते जिसे, मैं बस एक छोटा तालाब कहता हूँ..
आशीष प्रकाश