तुम बिन जीयत ना जाये सजना
मोसे तुम बिन जीयत ना जाए
बैरन रात मोहे ताने देवे
साँझ होत ही रुलाए
मोसे तुम बिन जीयत ना जाए
भोर मा मोरी एक अँधेरा, जैसे कटार की धार
सूनी गालियाँ सूना अंगना सूनी कपाट उर द्वार
मोको छेड़त सारी सखियाँ, की सजना हुए पराए
तुम बिन जीयत ना जाये सजना
मोसे तुम बिन जीयत ना जाए
सिलवट चादर, मटकी गागर अब भी सहेज के राखे
मोरे साथ में, ये भी तेहारी बाट हैं देखो ताकें
कान्हा तुमहरे विरह में रोती, राधा को कौन हँसायें
तुम बिन जीयत ना जाये सजना
मोसे तुम बिन जीयत ना जाए