न मेंरी नज़्मे मुझसे कुछ बोलती हैं न मैं उनसे बस दोनो एक दूसरे को यु ही तनहा मायूस सा ताका करते हैं वो मुझसे उम्मीद लगा के बैठती हैं की मैं उन्हें पूरा करूँगा, और हो भी क्यों न ... मैंने भी तो यही उम्मीद लगाई थी उनसे जब उन्हें लिखना शुरू किया था, की शायद वो मुझे पूरा करेंगी.. मायूसी का आलम ये हैं की तमाम नज़्मे इन्ही उलझनों में भरी जवानी में ही मर गईं, उन्हें अपनी ज़ईफियत नसीब ही नहीं हो पायी अधूरेपन के आग़ोश में कहीं कुछ पुराने कागज़ो में दफन हो गईं और मैं उन्हें बचा भी नहीं पाया और करता भी क्या? उम्मीद में बैठी थीं की मैं उन्हें एक खुशनुमा अंजाम दूंगा, और अंत में कुछ अच्छा होगा नादाँ ये नज़्मे इतना भी न समझी की एक खुशगवार अंजाम के लिए आस पास ख़ुशी ढूँढना भी जरुरी हैं मरते बच्चो, डूबते गाँवों, और लाशो से लतपत पटरियों को देख कुछ खुशगवार महसूस भी तो होना चाहिए कम्बख्त इन ज़िद्दी नज़्मों को कौन समझाए फिर न मेंरी नज़्मे मुझसे कुछ बोलती हैं न मैं उनसे बस दोनो एक दूसरे को यु ही तनहा मायूस सा ताका करते हैं