चुनौती नहीं ये बाधा हैं
हां जितना सोचा था ये उसे ज्यादा है
रुख हवाओँ का सख्त है तो क्या
विपरीत ज़रा ये वक़्त है तो क्या
परिस्थितियां विषम हुईं तो क्या
हिम्मत कुछ कम हुईं तो क्या
हृदय में गति अभी भी शेष है
ये भी एक युग का नवप्रवेश है
जो बाट रहे हैं रंगो में, उनसे भी कुछ कहना होगा
हमें इस गुलिस्तां में, चाहे जो हो, संग संग रहना होगा
कठिन सही पर इस पथ पे टिकना होगा
इतिहास लिखना पड़े तो फिर से लिखना होगा
मानता हूँ ये परिश्रम तेरा मेरा आधा आधा है
हां जितना सोचा था ये उसे ज्यादा है
- आशीष सक्सेना 'प्रकाश'