राम राज- कैसा आज ना बना है राम मन्दिर ना कभी बना पायेगा मन्दिरो के नाम पे बस देश बाटा जायेगा झेल रहे है सैनिक अपने कशमिर के पत्थरबाजो को संभाल संभाल  के रखा है  सरकार ने  अपने ताजो को ताज जो पाया है बामुशकिल गठबंधन की नीती से हुये खिलाफ तो खो न बैठे सरकार जो वहा  पे जीती है कर्ज माफी पे हक बचा है सिर्फ कुछ रहीस उद्धमियो का किसान है मरता रोज खोजता ज़रिया अपनी कमियो का जो  भी बोला आज गलत को , वो ही विपक्षी हो गया कहलाया वो ही फिर बाघी, और देशभक्ति खो गया राम के नामो को जानो, राम जैसे तुम बनो राम ने जो राह दिखाई, राम पथ को ही चुनो जो अब भी न बोले हम तो, कल को चोटिल देश ये बोलेगा गो माता और जातिवाद पे  कल भविष्य आज को तौलेगा आशीष 'प्राकाश