मुस्कुराहट को तेरी हम जेब में भर के

लौट आयेंगे बहन हर जंग हम लड़ के


साल अगले रक्षाबंधन को जब आयेंगे

राखी के तोहफ़े में तेरी जीन्स लायेंगे


तुझको छोटी बातों में परेशान फिर करने

ढूंढ लेंगे ही बहाना तुझ से फिर लड़ने


फिर से बटवारा करेंगे कमरे कपड़ों का

राखी है त्योहार अपने मीठे झगड़ों का


तेरी पॉकेट मनी से पैसे चुराएंगे

साल अगले रक्षाबंधन को जब आयेंगे


AASHISH PRAKASH