मैं दुनिया में जन्नत की तस्वीर हुआ करता था
मैं भारत का फिरदौस कश्मीर हुआ करता था
आज मुझमे गोलियोँ का शोर बस्ता है
सुकून बहुत मेहेंगा है यहाँ, मातमो का दौर सस्ता है
जवानी कैद है बक्सों में और बन्दूक की आवाज़ों में
ढूंढती है आज भी मुझको ज़िन्दगी संतूर जैसे साजो में
मैं ही शंकराचार्य मैं हज़रते-बल पीर हुआ करता था
मैं भारत का फिरदौस कश्मीर हुआ करता था
#मेरा बचपन सुन्न पड़ा है गलियो में चौबारो में
क्यू मुझको भारत ढूंढ रहा चाय पे और अखबारो में
क्यू बन्द है आज लाल चौक क्यू हर तरफ curfew लगा हुआ
क्यू लगता हूँ मैं खुद को ही हमेषा सियास्तो से ठगा हुआ
क्यू मुझमे हैं बेबाक ये आजादी के नारे गूंज रहे
क्यू फ़ारुक़ मुफती देख मुझे फिर आज भी आँखें मूँद रहे
आज हिमालय लाल हैं मेरा लाल पड़ी ये घाटी है
कौन है दुषमन कौन दोस्त यहां सभी विश्वास घाती हैं
गल्लियो में जल रहा तिरंगा क्यू मौन है भारत की सेना
और कब तक बन्दूक को बारूदो को मुझको है सहना
या जीत लो पूर्ण मुझे या फिर काट ये अंग भंग करो
या चढ जाओ मेरे शेश भाग पे और पुरी ये जंग करो
जकड गया उसी लोहे में ज़िसकी मैं ज़ंजीर हुआ करता था
मैं भारत में फिरदौस ंवही काशमीर हुआ करता था
#क्यों मौन पड़ा है हे भारत क्यों मौन पड़ी है तू दिल्ली
नरसंहार होता देख के भी क्यों स्तब्ध खड़ी है तू दिल्ली
क्या दिल्ली के दिल को ये चीखें मौन सुनाई देती हैं
गौर से देखो मेरी गालियां शमशान दिखाई देती हैं
नेताओ तुमहारे एक ईशारे पर यहां की तस्वीर बदल जायेगी
मेरी आग की गर्मी में दुषमन की षमशीर पिघल जायेगी
दो एक इशारा और सेना घर घर में तिरंगा फेहरायेगी
क्या बुरहान ये हिज्बुल लशकर सबको मार गिरायेगी
तैरेगा शिकारा फिर ड़ल पे, फिर से याहू कोई गायेगा
फिर से बजेंगे शन्ख वहां, फिर आजान से कोई अमन सुनायेगा
याद रहे की फिर अमरनाथ पर कोई और हमला न हो पाये
याद रहे की फिर कोई औरत घाटी में विधवा न कहलाये
याद करो मैं हूँ शीश भारत का, मैं तुम जैसा ही वीर हुआ करता था
मैं भारत का फिरदौस काशमीर हुआ करता था