परिंदो को नहीं पूछो कहाँ पे घर बनाना है घटाओं को कहाँ मालूम की किस मुल्क गड़गड़ाना है तुम्हें हो इश्क़ अपने पाक से, हम हिंद के आशिक़ फलक साँझा है अपना फिर भी, बस इतना बताना है सुकून तुम भी पसंद करते हो ऐसा है सुना हमने और मेरे हिंद का शान्ति से रिश्ता बड़ा पुराना है यहाँ बुद्धा की धरती पे नहीं हम जंग पसंद करते मगर जो मैदान पे उतरे हमेशा जीत जाना है मेरे तुम दोस्त भी हो,भाई भी, है एक माँ अपनी मेरे तुम हमज़बा भी हो, है उर्दू भी ज़बाँ अपनी की सोचो एक हो के जीत लेंगे हम जहाँ सारा जो अब तक लिख न पाए वो लिखेंगे दास्ताँ अपनी कभी वागा से तुम आओ कभी लाहोर हम आयें हम भेजे सूति अपनी और तुम्हारे घर से गुड़ लायें और ये सब तब मनासिब है जो तुम एक बात बस मानो ये कह दो दहशतगर्दों से की वो भी बाज आ जायें