सुन सुन के वादे इस विकास के, आज फिर से व्यवस्था पे वार हुआ हम र‌‌क्षा करते रहे गाय कि और त्रेसठ का आकडा पार हुआ। बच जाते वो बच्चे आज भी गर गोमाता वो केहलाते ये गरीब तो भूख, अशिक्षा, डेन्ग्गु, हैजा भी हैं सह जाते राम ही जाने राम राज मे कैसे ये उत्पाद मचा पीठ ही ठोक्ते रहे मन्त्रि, और मा‌‌ओ मे सन्ताप मचा लोग हैं कहते oxygen न मिलने से ये मातम छाया है सच तो है कि ये नरसन्हार इस खामोश ज़ुबान का जाया है। सच ये है कि तुमको मुझ को बडी देर मे गुस्सा आता है अब तो देश मे सिर्फ फेसबुक पे ही विरोध जताया जाता है शौचालय बन्वाने मे सभी सरकारी साधन व्यस्त हुये थी गलती जो आस लगाई, तो क्या वादे जो ध्वस्त् हुये। शुक्र मनाओ बहुत हैं ज़िन्दा अब भी इन हालातो मे भरो tax तुम् क्यू दिमाग लगाते हो इन् बेकार कि बातों मे.