मेरे मुल्क-ए सियासत में तो ये मौसम पुराना है
किसी को लूटना है सब किसी को बस चुराना है
ये मेरे मुल्क में जाने कहाँ हैं बाहरी दुश्मन
यहाँ नेताओ के क़ब्ज़े में मेरा एक ज़माना है
तेरे ताज-ए परस्ती में यहाँ पे कई हुए ज़ाया
अब जो सर उठें से हैं उन्हें भी तो कटाना है
तुम्हें भारत से क्या और हिंद की है क्या फ़िकर करनी
मिटा के मुल्क सारा तुमको बस इंडिया बनाना है
जहाँ शिक्षा नहीं कपड़ों से हो पहचान इंसा की
मुझे बस, फिर उसी मिट्टी, से अब सूति उगाना है
जो खाती दीमके मुल्कों की रौनक़ वो संभल जायें
लगी वो जिनपे, अब उन कुर्सियों, को भी जलाना है