मैं कोशिश करता जाता हूँ मैं कोशिश करता जाता हूँ इस टूटते आत्मबल को बचाने को मैं कोशिश करता जाता हूँ हारते रुकते कदमो को जमाने को मैं कोशिश करता जाता हूँ सौ प्रहार पर भी स्थिर रहने कि मैं कोशिश करता जाता हूँ हर प्रहार को अडिग को सहने कि हूँ चट्टान मगर एक एक कण बिखरता मरता जाता हूँ पर मैं कोशिश करता जाता हूँ मैं कोशिश करता जाता हूँ धूप मे जल्ता हूँ, पर खडा हूँ है आत्मा चोटिल, पर विश्वास पर अडा हूँ कभी तो मूक दर्शकों कि चेतना जागेगी कि कभी तो इन्को कायरता त्यागेगी मैं तो चट्टान हूँ, मैने हज़ारो वर्श देखें हैं तोड्ते हाथ और हथियार सहर्श देखें हैं मैं खतम तो‌ तुम‌ खतम बस इस बात से डरता जाता हूँ पर् मैं कोशिश करता जाता हूँ