मन की गति से तेज़ चल तू, है धरा ये मौन देख तेरे पथ पे रात ओझल, लाया सवेरा कौन देख तू स्वयं समर है, है अडिग तू, क्या बता अवरोध है है कठिन जितना ही पथ ये, उतना ही तुझमें क्रोध है ज्ञान के परचम तले तू रथ को अपने ले उड़ा तेरे संग जीवन सफ़र में, अध्याय विजय का है जुड़ा है मशाल जो हाथ तेरे, बस तू उसकी चौंध देख तेरे पथ पे रात ओझल, लाया सवेरा कौन देख शस्त्र ना प्रहार कोई, फिर भी समय की मार है चुनौतियाँ कुछ है विषम तो ये भी एक उपहार है सोच ना कैसे तू इनसे बच के अब आगे बढ़े सोच कैसे चोटी मुश्किल पाँव नंगे तू चढ़े धूप में जितना भी ताप पत्थरो का बढ़ चले चाँदनी में शीघ्र उतना साँझ उसे शीतल करे है शिविर बस, नहीं तेरी मंज़िल चुनौतियों को रौंध देख तेरे पथ पे रात ओझल, लाया सवेरा कौन देख स्वप्न को साकार करना ही तेरा मक़सद नहीं शृंखला पर भी न जो बिगड़े, जय का असली मद वही देखे जागी आँखो ने जो, है वही सपना प्रबल मुश्किले जो आयें पथ पर, उनको देना है कुचल वस्त्र मैले हो भी जायें, वाणी में सम्मान रख रास्तों का ऋण बहुत है, रास्तों का मान रख उनकी ठोकर पर सम्भालना ही तो उनका दान है पोथी पढ़ के निकले थे तुम, अनुभव ही असली ज्ञान है स्वप्न का श्रिंगार रखना, रखना उसको तुम निकट देखना न स्वप्न कोई, होती दीन दशा विकट लक्ष्य की ओर मुख कर के सपना, आधा पूरा पौन देख तेरे पथ पे रात ओझल, लाया सवेरा कौन देख