गांधी जयंती २०१७ में मेरी नज़र से हिन्दुस्तान
विध्वंस का अब परवान चढा है
गुलशन बन शमशान खड़ा है
लौट के आके बापू देखो
कैसा चोटिल ये हिन्दुस्तान पड़ा है
शिक्षा के बाजारों मे मानवता बेमोल पडी क्यों है
सिसकि भरते बच्चों मे एक कुन्ठा बोल खडी क्यों है
क्या बापू तुम्ने भारत का कुछ ऐसा सपना देखा था
क्या तुमने भी गुरुकुलों मे कोई मरता अपना देखा था
क्यों होड मे हर अभिभावक है महंगी शिक्षा के लालच मे
क्यों हम अब देख नही पाते घायल बचपन एक बालक मे
खो कर आज अपना बचपन एक घर कैसा सुनसान खड़ा है
लौट के आके बापू देखो कैसा चोटिल हिन्दुस्तान पड़ा है
शिक्षा में विलुप्त है करुणा और विलुप्त सब संस्कार हुए
क्यों अब भी बूढ़े मातपिता वृद्धाश्रम जाने को लाचार हुए
भीगे नैनो में ओझल है आस की अब कोई आएगा
बूढ़े हाथो को पकड़ कहाँ कोई साथ विदेश ले जाएगा
क्यों तरक्की की ये दौड़ हमारे जीवन का जंजाल हुई
परदेस में बैठा रहा था बेटा, और माँ यहाँ कंकाल हुई
पैसो की इस दौड़ में क्यों अब रिश्तो से अनजान खड़ा है
लौट के आके बापू देखो कैसा चोटिल हिन्दुस्तान पड़ा है
आशीष 'प्रकाश