बेवफाई मे भी कितना अदब था, जब रुक्सति मे तुने कहा था कि अपना ख्याल रखना
पर क्या मुझसे बडा कोई पागल मिलेगा, ज़हन मे अपने ये सवाल रखना
जब शाम ढल्ते ही तुम्हारे जाने का एक एक मिनट बचाने कि कोशिश मे, मैने घडी पर से तेरी नज़र चुराई थी
न जाने कितनी शामो मे बीते वो साल, बस सम्भाल के वो साल रखना
वो मन्दिर, वो बेन्च, वो घास, वो बस स्टाप, सब् साथी रहे हैं मेरे तेरे इन्त्ज़ार् मे
जब गुज़रो इन जगहों से तो पूछ्ती इन्का भी हाल रखना
बहुत चली हैं मेरी उंगलिया, तेरी जुल्फो पे सहराने को
हो सके तो मेरे जाने के बाद भी बस उल्झे कुछ बाल रखना
ये गम तो रहेगा साथ मेरे, पर तुम खुशबाद रहो
क्या हुआ होगा मेरा, न दिल मे तुम ये मलाल रखना
पर क्या मुझसे बडा कोई पागल मिलेगा, बस ज़हन मे अपने ये सवाल रखना
-अशीश प्रकाश
https://terapratibimbh.blogspot.in/