मैं राग में मैं द्वेष में
हूँ सज्ज मैं हर भेष में
प्रचंड से विनाश में
उद्दंड से प्रयास में
मैं कोशिशों की जीत हूँ
मैं मैं में जीती रीत हूँ
मैं हार का भी क्रोध हूँ
जो ज्ञात न वो बोध हूँ
हूँ जीत की हुंकार में
हूँ शब्द ' अहंकार ' मैं
मुझसे ही तुझमे रोष है
ये मेरा ही तो दोष है
मैं हूँ तो प्रतिशोध है
मैं हूँ सबमें क्रोध है
मुझसे ही रावण राम हैं
हर युद्ध मेरा काम है
मैं शकुनि के प्रपंच में
मैं चौसठो के मंच में
मैं बालको के हठ में हूँ
और बाबाओँ के मठ में हूँ
हूँ जीवित हर प्रहार में
हूँ शब्द 'अहंकार ' मैं
-आशीष 'प्रकाश