हिम्मतों की आज़माइश कर के देखो बेवफ़ाई भी नुमाइश कर के देखो तुम खड़े हो ग़ैर संग, मैं मुस्कुराऊ करनी हो जो ऐसी ख़्वाहिश कर के देखो अब भी हर कोने में दिल के तेरा क़ब्ज़ा हो सके तो बस रिहाईश कर के देखो   प्रकाश आशीष