बचपन से ही सुनता आया हूँ धर्म की मैं सब बात पुरानी किसी ने मज़हब नाम दिया, तो कोई कहे प्रभुराम कहानी धर्म को परिभाषित करने पर कितनो ने यहाँ ज़ोर लगाया पर मंदिर मज़्जिद में कहीं मैं धर्म को अब तक खोज न पाया क्या है धर्म उसे समझने को मैंने प्रमुख अधर्म को समझा धर्म अधर्म को परिभाषित करते मैंने मानव हर कर्म को समझा जब कोई माँ बच्चो के रहते भी वृद्धाश्रम को जाती है धर्म वही पर मर जाता है अधर्म को सींचती माटी है है अधर्म जब जब गलियों में अन्धकार चहु ओर रहा निर्वस्त्र पड़ी एक अबला पर अपमानित भी भोर रहा उस अधर्म पर बोलो हम अब क्या ही कुछ कह सकते हैं गले घोट के बचपन का जब बच्चे बस 'छोटू' रह सकते हैं फुटपाथ पे बैठा धर्म जब शनिवार तेलों की गुहार लगाता है और ढेरो भूखों का दूध शिवालय पे अप्रयुक्त बह जाता है फिर अबोध सा एक बालक कारों को आवाज़ लगाता है 'साहब गुब्बारा ले लो' कह के स्वयं संयम हमें सिखाता है इस अधर्म को तो फिर भी मैं चुप कर के सह जाता हूँ अशुरित मन की वेदना में, तार तार रह जाता हूँ पर जब सुनता हूँ कैद है बचपन तस्करी और यौन शोषण में तब शब्द अधर्म भी है लगता छोटा मुझको मन के कण कण में जब पढता हूँ की कहीं बाप ही बेटी की अस्मिता का भक्षक है तब देश में मानव धर्म को डस्ता दिखता नित एक तक्षक है गणना है की आधे बच्चे भारत में इसका आखेट रहे प्रश्न ये उठता है की फिर अब तक हम किस धर्म को सेक रहे ? पिता धर्म भी भूले हम , पुत्र धर्म को बिसराया ? मानवधर्म को क्या ढूँढू, बस हर बार ही रोना आया क्या ये सपना था भारत का जिसमे कई धर्म उत्पन्न हुए क्या इसी धर्म को बतलाने यहाँ अवतरित स्वयं भगवन हुए ? धर्म को मत खोजो तुम यूँ मंदिर, मज़्जिद, गुरुद्वारों में खोज सको तो खोजो अब धर्म मानव के अवतारों में हर धर्म की है देन यही , फिर भी एक नयी शुरुवात करो मौलिकता ही रहे धर्म सही, ये सोच नयी आत्मसात करो -आशीष प्रकाश