खेल क्यूँ  जुदा जुदा खेलें चलो खुदा खुदा खेलें   मरती निर्भया मरने दो मोमबत्तियाँ भी जलने दो   आसिफ़ा को इंसाफ़ कहाँ नियत किसी की साफ़ कहाँ   बात तो मंदिर की होगी धर्म के ख़ंजर की होगी   पर बच्चे महफ़ूज़ कहाँ आग से बचती फूँस कहाँ   बलात्कार शब्द क्यूँ ढोना है ये शब्द ही जब घिनौना है   अब भी बच्चें मरते हैं बाहर आने से डरते हैं   हिंदू न मुसलमान बचा क्यूँ कोई न अब इंसान बचा   अंदर के शैतान की हो बात क्यूँ  बस भगवान की हो