हाल अपना हम कहे, तो क्या चर्चा ख़ाक था
बात वोहि कह के तुम, दास्ताँ सी लिख गए
हैं पड़े फ़ुटपाथ हम, ज़िंदगी को लिख के भी
कह के अपना हुस्न आप, दाम अव्वल बिक गए
आप चढ़ गए कहीं सीढ़ियाँ दुकान की
हम तो सादगी में बस पटरियों पे टिक गए
हम जो लिखते वो किसी हाथ में भी ना दिखा
आपके अल्फ़ाज़ हर महफ़िलो में दिख गए