कविता तब उपजा करती थी, खेतों से खलिहानों से,नारी की सुंदरता से और रंगों के त्योहारों से,और भाईचारो के नारों से। आज कविता उपज रही है, मानव के संहारों से,और खून भरे त्योहारों से,दहशत भरे बाज़ारों से । आज कवि का मन सूना है पीले घबराए चेहरों से, आज आत्मा सिसक रही है, आज कविता उपज रही है। -anil sharma