वो लडकी

मै उसे बेवफा नही कह सकता, वो तो मेरे दिल में राज करती है।

और माना की अब साथ नही है वो मेरे,पर वो अब भी मुझसे प्यार करती है।।

अभी भी एक सादा मेसेज भेजू तो, कई जवाब आते है।

कैसे हो , खाना खाया, अब तक जग रहे हो,और न जाने कितने सवाल आते है।।

फिर बाय कह कर घंटो तक ,मेरे जवाब का इंतजार करती है।

और क्या बताऊ उसके बारे में ,वो केवल मुझपर ही गुस्सा दिखाती है।।

कोई और पूछे उससे मेरे बारे में तो, मुझे अपना प्यार बताती है ।

अगर मै दर्द में हूँ तो, वो मुझे हसाने आती है।।

और मेरे दर्द के आसुओ को ,अपनी आँख से गिराती है।

उसके जन्म दिन पर मैंने उसे, एक तौफा तक ना दिया ।।

पर वो मेरे जन्म दिन को ,एक त्यौहार की तरह बनाती है।

उसने आज तक मुझसे ,एक सुरमा तक ना माँगा ।।

पर वो मेरी ख्वाहिशो की, वो दुकान लगाती है।

मै उसे बेवफा नही कह सकता, वो तो मेरे दिल में राज करती है।।

© आशीष कुमार पाण्डेय