कर रहा सम्मान, मै अपने भारत का

हूँ ऋणी मै आज, अपने भारत का 

है कई दुश्मन, मोड पर आज भी खड़े 

पर विजय ध्वज है, हमारे भारत का 

कर रहा सम्मान, मै अपने भारत का 

हूँ ऋणी मै आज, अपने भारत का

विजय तिलक के साथ है घुमा, विजय तिलक सम्माननीय है  

जान हथेली पर लेकर, दुश्मन को हार मनानी है 

तिरंगे कि शान में लड़ते, तिरंगे में लिपटे हम 

लोग हमें कहते देखो, पुत्र ओजस्वी भारत का 

कर रहा सम्मान, मै अपने भारत का

हूँ ऋणी मै आज, अपने भारत का 

स्वतंत्रता कि बात है, नई लहर के साथ है

मात्रभूमि के लिए मेरा जीवन, ये मेरा सौभाग्य है 

स्वास में गुडगाँ और हाथो में ध्वज सम्मान है 

जब तक प्राण है मुझमे, बस स्वप्न स्वतन्त्र भारत का 

कर रहा सम्मान, मै अपने भारत का

हूँ ऋणी मै आज, अपने भारत का 


© आशीष कुमार पाण्डेय