अजब सा रोग

अजब सा रोग आ गया है, देखो आज कल

अपने – अपनो से दूर है ,देखो आज कल

जो मनुष्यता को धर्म में, बाटते ना थे

वो हिन्दू – मुस्लिम कर रहे है, देखो आज कल

अजब सा रोग आ गया है, देखो आज कल

सब्जी लेने से पहले ,उसका नाम पूछते है

धर्म - जाती – बिरादरी ना जाने, कितने सवाल पूछते है

जो मुस्लिमो को देख कर, बाहे फैलाते थे

अब वो उनसे ही कट रहे है, देखो आज कल

अजब सा रोग आ गया है ,देखो आज कल

भिखारी से भी उसका ,नाम पूछते है

उसकी भूख को, कैमरे में कैद करते है

दरवाजे पर बैठ जाये ,अपरचित अगर कोई भी

तो बार – बार दरवाजे को ,धुलते है आज कल

अजब सा रोग आ गया है ,देखो आज कल

देखो रोज कमाने वाला, मजदुर रो रहा है

वो अपनी मजबूरी को ,अपनी आँखों में दिखा रहा है

वो अपनों से मिलने की चाहत में ,पैदल चल रहा आज कल

देखो वो भूख से ,मर रहा है आज कल  

अजब सा रोग आ गया है, देखो आज कल

 © आशीष कुमार पाण्डेय